19.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

रायबरेली : धूमधाम से मनाया गया भाईदूज का त्योहार 

रायबरेली : धूमधाम से मनाया गया भाईदूज का त्योहार 

# भाइयों की सुख समृद्धि के लिए बहनों ने भाईयों को बांधा रक्षासूत्र

रायबरेली। 
उमानाथ यादव
तहलका 24×7 
            रजनपद में कार्तिक मास में भाई दूज के प्रमुख त्योहार को लेकर भाई बहनों में अति उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाई की रक्षा के लिए भाइयों के हाथ में रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर अपने भाई की सुख समृद्धि की कामना किया। साल में दो बार बहनों द्वारा भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख समृद्धि की कामना करते हैं और भाइयों से अपनी कठिन समय में रक्षा करने का वचन लेती हैं।
बुधवार को सुबह से ही गांव से लेकर शहर तक मिठाइयों की दुकानों में चहल-पहल देखने को मिली। देर शाम तक बहनों द्वारा अपने भाइयों के हाथ में रक्षा सूत्र बांधा और उनको मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना किया तथा अपनी कठिन समय आने पर उनसे अच्छा करने का आशीर्वाद प्राप्त किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार अनुसार बताते हैं कि द्रौपदी ने श्रीकृष्ण भगवान को अपना भाई मानकर जब श्रीकृष्ण भगवान ने अपनी बुआ के लड़के पर चक्र द्वारा वध किया तो उनके हाथ में दोबारा आते समय चक्र से कट गया था तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी को फाड़ कर उनके हाथों में बांध दिया था और उनसे वचन लिया था कि मेरे कठिन समय आने पर मेरी रक्षा करना। तब जब भरी सभा में द्रोपदी की साड़ी खींची जा रही थी तब भगवान कृष्ण ने द्रोपदी की रक्षा किया था इसी कारण से भाई दूज का पर्व बनाने की प्रथा चली आ रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This