36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

शाही अटाला मस्जिद के बाहर नमाजियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शाही अटाला मस्जिद के बाहर नमाजियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               पहलगाम में मारे गए शहीदों को जुमे की नमाज के बाद शाही अटाला मस्जिद के बाहर ताजीयती जलसे में श्रृद्धांजलि दी गयी। भारत सरकार से मांग की गयी की दहशतगर्दो के साथ कोई भी रियायत ना की जाए।
      कार्यक्रम संयोजक मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज शाह ने कहा की पहलगाम की घटना से पूरी दुनिया के अमन पसंद लोग मर्माहत हैं, इसलिए भारत सरकार को पहल करते हुए पूरी दुनिया से दहशत गर्दी ख़त्म करने के लिए पहल करनी चाहिए। रुखसार अहमद ने इसे कायरता पूर्ण घटना करार देते हुए कहा की इस कृत्य की जितनी निंदा की जाये कम है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आसिम ने कहा की यह कृत्य माफ़ी के क़ाबिल नहीं है इसकी हम सब मुख़ाल्फत करते हैं।
समाज सेवी एजाज अहमद ने कहा पूरा देश इस वक्त एक है, सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। इसलिए सरकार को कोई ठोस फैसला इनके खिलाफ लेना चाहिए। आखिर में मौलाना आफ़ाक ने दुआ के जरिये प्रोग्राम को ख़त्म कराते हुए मुल्क में भाई चारगी मोहब्बत बनी रहे और मुल्क से दहशतगर्दी का खात्मा हो, इसके लिए खास तौर से दुआ कराई गयी।
इस मौके पर शाही अटाला मस्जिद के अध्यक्ष जावेद महमूद, आरिफ हबीब, अब्दुल्लाह सिद्दीकी, मेराज अहमद, साकिब अहमद, शाद, साजिद सिद्दीकी, लाल मोहम्मद बब्लू समेत सैकड़ों की संख्या में नमाजी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This