किसान नेता की पुण्यतिथि में पहुचे कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर

किसान नेता की पुण्यतिथि में पहुचे कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              क्षेत्र के करेमुआ निवासी किसान नेता कर्मवीर चौहान की चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर उनके निवास पर पहुंच चित्र पर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री श्री राजभर ने कहाकि किसान नेता रहे कर्मवीर चौहान हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया।
आज उनका पुत्र व पार्टी का प्रदेश महासचिव गणेश चौहान जनता व किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है। यह परिवार समाज की समस्याओं को लेकर संघर्षशील रहा है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, राजेश यादव, नित्यानंद पांडे, महेश जयसवाल, सूबेदार चौहान, चन्द्रशेखर चौहान, जियालाल, आर्यन चौहान, छोटेलाल बनारसी, प्रधान अनिल कुमार, हर्ष राजभर समेत अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Previous articleशाही अटाला मस्जिद के बाहर नमाजियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next articleनगर विकास मंत्री से नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?