19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारियों को वितरित हुई राष्ट्र धर्म पुस्तक

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारियों को वितरित हुई राष्ट्र धर्म पुस्तक

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव 
तहलका 24×7
                राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को नगर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत भाजयुमो के शाहगंज प्रभारी प्रशांत मोहित सिंह के नेतृत्व में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों की दुकानों पर जाकर ‘राष्ट्र धर्म’ पुस्तक का वितरण किया गया।
टीम ने व्यापारियों से संघ की कार्यशैली, कार्यप्रणाली, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और शताब्दी संकल्प पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के सफर, राष्ट्रवादी विचार तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यों से अवगत कराना था।
पुस्तक वितरण के दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल प्रमुख व्यापारी उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, मनोज अग्रहरि, सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This