16.1 C
Delhi
Wednesday, March 4, 2026

अंबेडकर, बुद्ध और मायावती के पोस्टर जलाने से आक्रोश, मुकदमा दर्ज

अंबेडकर, बुद्ध और मायावती के पोस्टर जलाने से आक्रोश, मुकदमा दर्ज

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               सिंधोरा थाना क्षेत्र के ग्राम दिनदासपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है।गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के पोस्टर जलाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।घटना को लेकर बसपा के स्थानीय बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार ने सिंधोरा थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार गांव में सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए इन पोस्टरों को शरारती तत्वों ने जानबूझकर जला दिया।इससे न केवल महापुरुषों और जननेताओं के प्रति अपमान की भावना प्रकट हुई,बल्कि गांव का सामाजिक माहौल भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This