जमीन बिक्री का पैसा न मिलने पर बेटे ने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

जमीन बिक्री का पैसा न मिलने पर बेटे ने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

बहराइच।
तहलका 24×7 
               जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।इसमें जमीन बिक्री का पैसा न मिलने से नाराज बेटे ने दादी मां-बाप व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।इससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एहतिहात के तौर पर गांव में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।हत्यरोपी को चोटें आई हैं,जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया।
जनपद के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रुदल राम गांव में पैसों के लिए सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से हत्या कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया।सभी घायल चीखते-चिल्लाते रहे,मगर वहशी बेटा तब तक शांत नहीं हुआ,जब तक सभी की मौत नहीं हो गई।अभियुक्त निरंकार के भाई गुरुदेव ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई है।रिपोर्ट के मुताबिक रामगांव में रात करीब 12 बजे शोर सुनकर जब गुरुदेव अपने कमरे से बाहर आया,तो उसने देखा कि उसका छोटा भाई निरंकार पिता द्वारा बेची गयी जमीन व गहने के पैसे को लेकर विवाद कर रहा था।
इसी दौरान आवेश में आकर निरंकार ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता,दादी और बहन को गम्भीर रुप से घायल कर दिया।हमले में घायल चारों की मौत हो गई।आरोपी ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से गुरुदेव के सिर पर भी वार किया।इस वारदात के समय गुरुदेव का लड़का आजाद भी वहां था।आजाद के शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गये।बताते हैं कि इस बीच हमलावर ने अपने सिर पर ईंट से कई बार प्रहार कर खुद को भी घायल कर लिया।भाई गुरुदेव पुत्र बदलू वर्मा द्वारा लिखित सूचना के आधार पर थाना रूपईडीहा में आरोपी निरंकार पुत्र बदलू राम पर एफआईआर दर्ज हुई है।
मौके से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर वादी गुरुदेव का इलाज प्राथमिक उपचार केन्द्र चरदा में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक व मातहतों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेन्सिक टीम द्वारा मौके से सैंपल आदि इकट्ठा किया गया। घटना में मृत बदलू राम पुत्र राम फेरन (60), संजू देवी पत्नी बदलू राम (56), पार्वती पुत्री बदलू राम (42), सिताला पत्नी राम फेरन (80) का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
Previous articleइसराइल–ईरान संघर्ष के बीच ईरान में फंसी छात्रा, परिजनों की चिंता बढ़ी
Next articleअंबेडकर, बुद्ध और मायावती के पोस्टर जलाने से आक्रोश, मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?