37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

अखिलेश की साइकिल यात्रा के दौरान सपा नेता को आया हार्टअटैक

अखिलेश की साइकिल यात्रा के दौरान सपा नेता को आया हार्टअटैक

# मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

लखनऊ।
तहलका 24×7
अखिलेश यादव की अगुवाई में सोमवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से “PDA साइकिल यात्रा” निकाली गई, लेकिन इस साइकिल यात्रा के दौरान पार्टी के एक नेता की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सपा नेता ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक सपा नेता का नाम रवि भूषण राजन यादव है। वो सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। इससे पहले केकेसी के पूर्व छात्र अध्यक्ष भी रहे हैं। रवि भूषण की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। साइकिल यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें मेदांता में भर्ती कराया था। मगर इलाज के दौरान राजन का निधन हो गया।

रवि भूषण राजन के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। बताया गया कि रवि भूषण भी अखिलेश की “PDA साइकिल यात्रा” में शामिल हुए थे।तब वो एकदम ठीक-ठाक थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431373
Total Visitors
503
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This