18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

अजीत के जिलाध्यक्ष बनने पर गांव में खुशियों का माहौल

अजीत के जिलाध्यक्ष बनने पर गांव में खुशियों का माहौल

# गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत, तमाम आस्था केन्द्रों पर टेका मत्था

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी अजीत प्रजापति को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके गांव में खुशियों का माहौल छा गया। लोग गाजे बाजे के साथ माला फूल पहनाते हुए आपस में मिठाई खिलाकर अपनी खुशी को जाहिर किया।भाजपा हाई कमान द्वारा जिलाध्यक्ष के रुप में गांव निवासी अजीत प्रजापति का चयन होने की सूचना  मिलते ही लोग उनके घर पहुंचे।
गाजे बाजे के साथ उनके आवास पर ग्रामीणों  का जमावड़ा हो गया। श्री प्रजापति सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुरुवार सुबह समर्थकों संग बिजेथुआ धाम पहुंचे। वहां मत्था टेकने के बाद बसौली धाम में उन्होंने  पूजन अर्चन किया। साथ ही पट्टीनरेंद्रपुर चौराहा स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी समर्थकों से मिले।इसी कड़ी में वे चौबाहा गांव स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान जगह जगह फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत हुआ।गौरतलब हो कि पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले श्री प्रजापति का बचपन से ही संघ से पुराना नाता रहा है। संघ में लम्बे समय तक तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे 2013-16 तक भाजपा के जिला मंत्री रहे। तत्पश्चात जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद केपी सिंह के प्रतिनिधि के रुप में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य के रुप में पार्टी के प्रति समर्पित हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में चहुंओर खुशी का माहौल दिखा। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए अपनी खुशी जाहिर की।इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी साधू, राजू सिंह, विपिन तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This