13.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

अज्ञात कारणों से लगी आग, छप्पर जलकर खाक

अज्ञात कारणों से लगी आग, छप्पर जलकर खाक

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              गायत्रीनगर बाजार में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में गुमटी के ऊपर रखा छप्पर जलकर राख हो गया। बाजारवासियों की आग बुझाने में तत्परता व सूझबूझ से गुमटी व उसमें रखा खेती किसानी का औजार सुरक्षित बच गया।
डिहिया गांव निवासी राम आसरे विश्वकर्मा की गायत्रीनगर बाजार में खेती किसानी में प्रयुक्त होने वाले औजार की दुकान है। वह कुदाल, फरसा, खुरपी इत्यादि के मरम्मत का कार्य भी करते हैं। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंदकर घर चले गए।
बुधवार की सुबह गुमटी के ऊपर रखा छप्पर अचानक धूं धूं कर जलने लगा। कुछ ही पल में आग की लपटों ने पूरे छप्पर को आगोश में ले लिया। आस पास दुकानों में बैठे बाजारवासियों ने पड़ोस के घरों से समरसेबल व नल से पानी निकालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक छप्पर जलकर राख हो गया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This