36.1 C
Delhi
Sunday, June 16, 2024

काशी से काबा के लिए हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

काशी से काबा के लिए हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

# मुल्क में अमन, शांति के लिए होगी दुआएं

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सऊदी अरबिया के मक्का मदीना में हज के लिए हाजियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना हुआ।जो मुल्क में अमन, चैन सुख शांति के लिए दुआएं मांगेंगे। हाजियों को फूल-माला पहनाकर मुकद्दस सफर के रवाना किया गया।
सगे-सम्बन्धियों से कुछ दिनों के लिए बिछड़ने से उनकी आंखें नम थीं। वहीं हज करने की ख़ुशी भी झलक रही थी। इस्लाम धर्म को मनाने वाले लोगों के जीवन और दिलों में इस बात की ख्वाहिश हमेशा रहती है कि जीवन में एक बार हज यात्रा करने का अवसर मिले।
इस्लाम धर्म के पांच मूल सिद्धांत बताएं गए हैं। जिसमें विश्वास, सलाह, दान, उपवास और हज शामिल है। इन्ही पांच सिंद्धान्तों में से एक सिद्धांत हज है, जिसको पूरा करने के लिए क्षेत्र के शाहापुर गांव निवासी फुरकान अहमद अपनी माता आलम आरा, जमदहां गांव निवासी अब्दुल मन्नान अपनी पत्नी शबाना खातून के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हो गए। हज के लिए पहला जत्था काशी से रवाना होगा।
हज पर जा रहे लोगों ने बताया कि सबसे पहले देश में शांति और तरक्की के लिए दुआएं करेंगे। जिसका भी सपना है हज यात्रा करने की अल्लाह ताला सबके सपनों को साकार करें। जीवन में जरूर हज करना चाहिए तथा देश के लोगों को सुख समृद्धि के लिए दुआएं करनी चाहिए।
अब्दुल मन्नान ने कहा कि सभी मुसलमानों को अपने जीवन में कम से कम एक बार हज अवश्य करना चाहिए, यदि वे शारिरिक और आर्थिक रूप से करने में सक्षम हैं। तीर्थयात्रियों के लिए यह एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव है। हज पापों को मिटा देता, उन्हें ईश्वर के करीब लाता है और मुस्लिम एकता को भी परिभाषित करता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर 

धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर  खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                धार्मिक स्थलों पर...

More Articles Like This