42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

अधिवक्ताओं ने काटा बवाल, बंदी वाहन को किया पंचर 

अधिवक्ताओं ने काटा बवाल, बंदी वाहन को किया पंचर 

# ढाई घंटे तक चलता रहा वकीलों और पुलिस का हाई वोल्टेज ड्रामा

सुल्तानपुर। 
अजीत श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   अधिवक्ता हत्याकांड में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लाए गए दो अभियुक्तों की रिमांड के समय वकीलों ने दीवानी न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा काटा। सीजेएम कोर्ट से रिमांड कराकर पुलिस ने अभियुक्तों को लॉकअप के पास वाहन पर बैठाया तो नाराज वकीलों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। वकीलों ने पुलिस वाहन को पंचर कर दिया। करीब ढाई घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने दूसरा वाहन लाकर कड़ी सुरक्षा के बीच हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद के भाई समेत दो अभियुक्तों को शाम छह बजे जेल भेज दिया।
अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त सिराज अहमद उर्फ पप्पू के भाई मेराज अहमद को पुलिस ने विवेचना में अभियुक्त बना दिया है। अभियुक्त मेराज अहमद और मामले में नामजद किए गए गोसांईगंज थाने के भोएं कठार गांव निवासी इकराम उर्फ इकरामुद्दीन उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर रिमांड कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को करीब चार बजे सीजेएम सपना त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया। सीजेएम ने दोनों अभियुक्तों को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
इसकी जानकारी होने पर वकीलों की भीड़ सीजेएम कोर्ट के पास इकट्ठा हो गई। पुलिस ने रिमांड कराने के बाद दोनों अभियुक्तों को दीवानी न्यायालय के पास स्थित लॉकअप के पास वाहन पर बैठा दिया। इससे युवा वकीलों का गुस्सा बढ़ गया। नाराज युवा वकीलों की भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया। वकीलों ने पुलिस वाहन को पीटना शुरू कर दिया और वाहन को पंचर कर दिया।वकीलों ने हंगामा करते हुए पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामे के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी शांत खड़े रहे।
मामले की जानकारी पाकर पहुंचे बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने युवा वकीलों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात मानने को कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद वे मौके से चले गए। बवाल की जानकारी पाकर नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय पुलिस के साथ दीवानी न्यायालय पहुंचे और वकीलों को समझाने लगे। करीब ढाई घंटे तक वकीलों ने बवाल करते हुए वाहन को घेरे रखा। पुलिस ने शाम करीब छह बजे दूसरा वाहन लाकर दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

# जारी रहा विरोध-प्रदर्शन

अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने दीवानी न्यायालय परिसर में धरना दिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए धरने पर बैठे वकीलों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। वकीलाें ने कहा कि जब तक हत्याकांड के सभी अभियुक्त गिरफ्तार नहीं होते हैं तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्या भूषण पांडेय, सचिव आर्तमणि मिश्र, ट्रेजरार अजय पांडेय, राजेंद्र शुक्ल, प्रदीप यादव, सूर्यनाथ यादव, रवि प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र सिंह समेत कई अधिवक्ता बैठे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400124
Total Visitors
967
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This