36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

अपहृत किशोरी बरामद, तीन गिरफ्तार

अपहृत किशोरी बरामद, तीन गिरफ्तार

जौनपुर। 
तहलका 24×7 
            सरायख्वाजा पुलिस ने पांच महीने पहले बहका-फुसलाकर अगवा की गई नाबालिग को मंगलवार को बरामद किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके भाई-भाभी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान कर पुलिस ने किशोरी का महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी करीब पांच माह पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। किशोरी के परिजन काफी खोजबीन की। पता न चलने पर शिकारपुर निवासी डब्लू नामक युवक पर बहका-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। साजिशकर्ता के तौर पर उसके भाई राजू व भाभी माधुरी देवी को मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
शिकारपुर चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्र, कांस्टेबल विपिन यादव, कृष्ण कुमार व महिला आरक्षी शिवानी त्रिपाठी को लेकर मिले सुराग पर मंगलवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास से आरोपितों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि भगा ले जाने के बाद आरोपित किशोरी को कई स्थानों पर ले जाकर साथ रहा। किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया गया है। न्यायालय में बयान के लिए पेश किया जाएगा। रिपोर्ट व बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416312
Total Visitors
1096
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This