40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

अभियान चलाकर एक माह के अंदर बनवाएं आयुष्मान कार्ड- जिलाधिकारी

अभियान चलाकर एक माह के अंदर बनवाएं आयुष्मान कार्ड- जिलाधिकारी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड की प्रगति से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एसीएमओ को निर्देशित किया गया कि सभी पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ताओं और कोटेदारों के माध्यम से अभियान चलाकर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों आयुष्मान कार्ड एक माह के अन्दर बनवाए जाएं।
एसीएमओ द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि पीएम जन आरोग्य योजना, अंत्योदय अन्न योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, बीओसीडब्ल्यू के तहत लगभग 586813 कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिस पर जिलाधिकारी ने एसीएमओ को निर्देशित किया कि ऐसे परिवारों को चिहिन्त करे जिनके घर में एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन चुका है अन्य छुटे हुए सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए।
जिलाधिकारी ने एसीएमओ को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिसका आयुष्मान कार्ड नही बन पाया है। उसको आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत अभियान चलाकर सम्मिलित किया जाए। जिससे बीमार होने की दशा में इसका लाभ प्राप्त हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त चिकित्सा अधीक्षक, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429966
Total Visitors
613
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This