40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

अमरावती ग्रुप का सामाजिक सरोकार, समर्पण भाव व सेवाभाव है प्रशंसनीय- जिलाधिकारी 

अमरावती ग्रुप का सामाजिक सरोकार, समर्पण भाव व सेवाभाव है प्रशंसनीय- जिलाधिकारी 

# जरुरतमंदों की सेवा ही है सच्ची सेवा, जिससे ईश्वर होते हैं प्रसन्न- श्रीकांत मिश्रा 

# पिताश्री की पुण्यतिथि पर अमरावती ग्रुप ने वितरित किया डेढ़ हजार कंबल

जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
               रियल एस्टेट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखने वाली कम्पनी अमरावती ग्रुप ने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए जिले के हरदीपुर गांव में जरूरतमंद लोगों में डेढ़ हजार कंबल वितरित किया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोगों को कंबल देकर ठंड से राहत दी। उन्होंने कहा कि अमरावती ग्रुप का सामाजिक सरोकार, समर्पण भाव व सेवाभाव प्रशंसनीय है।
अमरावती ग्रुप लखनऊ के द्वय निदेशक रजनीकांत मिश्रा, रवि प्रकाश पांडेय के पिता स्व. निद्ध नारायण पांडेय की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमरावती ग्रुप के श्रीकांत मिश्रा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जरुरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है जिससे ईश्वर प्रसन्न होते हैं और जरूरतमंद लोगों का भला होता है। उन्होंने कहा कि हम अपने परिवार के साथ साथ अपने पड़ोसी और मोहल्ले, समाज का भला करके मानवता को जिंदा रखने का संदेश दें और लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने अमरावती ग्रुप द्वारा जनपद और प्रदेश के विकास में सहयोग करने की प्रशंसा की। अंत में नलिनीकांत मिश्रा ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर ईशान मिश्रा, राम प्रकाश पांडेय प्रधान, सुशील चंद पांडेय, शिव शंकर पांडेय, त्रिलोकी प्रसाद तिवारी, अनुराग पांडेय, अमन पांडेय, अभिनव पांडेय आदि ने सहभागिता दर्ज कराई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408767
Total Visitors
421
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This