41.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

अमेरिका के जार्जिया में बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर

अमेरिका के जार्जिया में बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर

# वर्ष 2025 में सीएम योगी आदित्य नाथ कराएंगे भूमि पूजन 

जौनपुर। 
राजकुमार सिंह 
तहलका 24×7 
               जिले के बदलापुर के मूल निवासी और अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के प्रथम कमिश्नर सीबी यादव (चंद्रभूषण यादव) अमेरिका में भगवान राम का मंदिर बनवाने जा रहे हैं। वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका पूजन भी कराएंगे। विगत दिनों भारत दौरे पर आए श्री यादव ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें अगले वर्ष अमेरिका के जार्जिया में रामायण म्यूजियम और भगवान राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया। जिसे योगी ने सहर्ष स्वीकार भी कर लिया। इस दौरान सीबी यादव और उनके साथ आए लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य मंत्री का स्वागत किया।
लखनऊ प्रवास के दौरान श्री यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर उनसे और उनकी पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात की। 28 जनवरी को भारत दौरे पर आए सी बी यादव ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। इसके उपरांत बदलापुर क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर स्थित पैतृक गांव में पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की और लखनऊ रवाना हो गए।  दूरभाष पर बातचीत के दौरान श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर बनने के बाद पूरा देश राम मय हो गया है। उन्होंने भी अमेरिका के जॉर्जिया में भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने के लिए जमीन ले रखा है। जॉर्जिया में बन रहे रामायण म्यूजियम और भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए वर्ष 2025 में हिंदू हृदय सम्राट और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आफिसियली आमंत्रण भेजूंगा।उन्होंने कहा कि भारत देश में पुराने मंदिरों और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करने का समय आ गया है। उन्होंने जौनपुर के प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम में मूलभूत आवश्यक सुविधाओं व गेस्ट हाउस आदि बनवाने की बात भी की।
जिले के बदलापुर में प्राथमिक से लेकर जूनियर हाई स्कूल तक की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात सी बी यादव इलाहाबाद चले गए। वहां पर इंटर तक पढ़ाई की। इसके पश्चात महाराष्ट्र्  के इंजीनियरिंग कालेज से कंप्यूटर साइंस से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी शादी सुगंधा के साथ हो गई। पत्नी और दो बेटों के साथ 2003 में अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जाकर व्यवसाय शुरू कर दिया। व्यवसाय में सफलता हासिल करने के दौरान श्री यादव जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन कैंप के नजदीक आए। गवर्नर ब्रायन कैंप के सहयोग और खुद की इच्छा शक्ति के बल पर जर्जियाई आयोग के प्रथम सदस्य का पद प्राप्त किया। 20 वर्ष पूर्व जॉर्जिया के कैमडेन शहर में एक छोटा व्यवसाय शुरू करने वाले श्री यादव आज कई किराना स्टोर और मोटर व्यवसाय के मालिक भी हैं।
बताते चलें कि जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन कैम्प की पहचान अमेरिका में भारत के सबसे बड़े मददगार के रुप में की जाती है।श्री यादव अमेरिका में छोटे व्यवसाय के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी नियमों को सुव्यवस्थित करने के तरीकों पर विचार करने के लिए 2019 में गवर्नर ब्रायन केम्प द्वारा स्थापित जॉर्जियाई प्रथम आयोग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। वह किंग्सलैंड, कैमडेन काउंटी, दक्षिण जॉर्जिया में रहने वाले स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। अपनी राजनीतिक गतिविधियों के अलावा, वह क्षेत्र में कई होटलों और मोटल के मालिक और उनके प्रबंधनकर्ता भी हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37452075
Total Visitors
592
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहा इंडिया गठबंधन : आज़म खान

सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहा इंडिया गठबंधन : आज़म खान # पांच चरणों के चुनाव में जनाधार के साथ...

More Articles Like This