44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

अम्बेडकर नगर : शारीरिक शोषण से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी 

अम्बेडकर नगर : शारीरिक शोषण से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी 

मालीपुर। 
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने से क्षुब्ध होकर शनिवार की सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
किशोरी (17) तीन अगस्त को अंबेडकरनगर जिले के सुरहुरपुर बाजार गई थी। वहां उसे विवेक यादव नामक युवक अपने साथ लेकर चला गया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि विवेक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ इस तरह की हरकत कई बार कर चुका था। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो वह टाल गया और उसे शुक्रवार को गांव के पास छोड़कर चला गया। किशोरी घर पहुंची इसके बाद उसने अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाने पर विवेक के खिलाफ तहरीर दी।
लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह घर लौट आई। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। शनिवार की सुबह किशोरी काफी देर बाद तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने अंदर झांका तो वह फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने तत्काल सूचना पवई पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शनिवार को किशोरी की मौत के बाद मालीपुर थाना पुलिस ने विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410192
Total Visitors
387
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सीएम ममता और भतीजे अभिषेक को कार से कुचलकर मारने की धमकी का लगा पोस्टर 

सीएम ममता और भतीजे अभिषेक को कार से कुचलकर मारने की धमकी का लगा पोस्टर  कोलकाता।  तहलका 24x7         ...

More Articles Like This