27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

अलर्ट : सोनभद्र में नगवां बांध के खोले गए 11 में से आठ फाटक

अलर्ट : सोनभद्र में नगवां बांध के खोले गए 11 में से आठ फाटक

# चंदौली के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

सोनभद्र।
तहलका 24×7
                 पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। इनका पानी पहुंचने से सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बने बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सभी बांधों में जलस्तर अधिकतम की ओर है। नगवां बांध में 61 फीट पानी भर गया है। इस बांध की जलधारण क्षमता 63 फीट है। आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बांध का फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है।

नगवां बांध के कुल 11 में से आठ फाटक खोले गए हैं। इसी क्षेत्र में सिलहट बंधी के भी छह फीट ऊपर से पानी बह रहा है। यह पानी कर्मनाशा नदी में जा रहा है। इससे चंदौली जिले के नौगढ़, चकिया और चंदौली तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका है। उधर, नदी मांची थाने को नगवां गांव से जोड़ने वाले तीनों रपटों पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। गांव का थाने से संपर्क टूट गया है। उधर, धधरौल, ओबरा, रिहंद बांध में भी पानी का स्तर अधिकतम से चंद मीटर दूर है। सोन नदी खतरे के निशान की ओर पहुंचने को है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This