महिला ने चाकू से युवक के गुप्तांग को किया घायल

महिला ने चाकू से युवक के गुप्तांग को किया घायल

# युवक को घर बुलाकर दिया गया घटना को अंजाम, महिला गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              चार दिन पूर्व डकहा कम्मरपुर गांव में खाड़ी देश से कमाकर घर लौटे एक युवक पर बीती रात महिला ने चाकू से हमला कर उसके गुप्तांग को घायल कर दिया। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा जोरों पर है।बताया जा रहा है कि डकहा गांव निवासी अशफाक पुत्र अजीम मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे गांव निवासी अपने मित्र बासिद के घर उसकी पत्नी बुसरा के बुलावे पर गया था।
आरोप है कि महिला ने युवक के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें युवक लहूलुहान होकर तड़पने लगा। महिला का भी मायका उसी गांव में बताया जा रहा है। बचपन से ही तीनों आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए थे। इसी बीच महिला और बासिद की दोस्ती प्यार में बदल गई और पांच साल पहले दोनों एक दूजे के हो गए। महिला दो बच्चों की मां हो गई। जबकि अशफाक अभी अविवाहित रहा और रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में रहता था।
अभी पांच दिन पहले वह सऊदी से घर आया था।
मंगलवार देर शाम युवक को घर पर बुलाकर उक्त घटना को अंजाम दे दिया गया। घटना के पीछे का कारण जहां लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग माना जा रहा है, वहीं सोमवार की रात युवक के महिला के घर पहुंचने पर महिला के परिजनों द्वारा युवक की पिटाई किए जाने की चर्चा भी जोरों पर है।
पुलिस की मानें तो गुप्तांग कटने के बाद घायल युवक पुलिस को आपबीती बताते हुए परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचकर देर रात तक मामले में छानबीन करते रहे। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी रही।
Previous articleअल-ज़ेब बाल एवं महिला अस्पताल का हुआ उद्घाटन
Next articleभोजपुरी स्टार निरहुआ और अम्रपाली दुबे के खिलाफ परिवाद दायर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?