13.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

अवैध वसूली में लिप्‍त निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

अवैध वसूली में लिप्‍त निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

चंदौली। 
तहलका 24×7 
             पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बीती रात कंदवा थाने का औचक निरीक्षण कर वसूली में लिप्त और कार्य में लापरवाही पाए जाने वाले इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात की गई इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है जब पुलिस कप्तान बिना वर्दी के अपनी पहचान छुपाते हुए मौके पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों की हरकत देखकर खासा भड़क गए। इसी के चलते यह ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई है। पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल में इस बात की जानकारी दी गई।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने और अफसरों के आदेश न मानने पर कंदवा के थाना प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, श्याम सुंदर, नागेंद्र कुमार के साथ आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This