गणतंत्र दिवस पर जिले के चार पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर जिले के चार पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद जौनपुर के चार पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवा अभिलेख, शौर्य एवं ऑपरेशनल कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किए जाने के लिए नामित किया गया।पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह (रजत) सेवा सम्मान के लिए जिन अधिकारियों का चयन किया गया है, उनमें उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मुख्य आरक्षी संजय कुमार शामिल हैं।
वहीं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए निरीक्षक नागरिक पुलिस योगेन्द्र यादव व एचसी एपी इन्द्र भगवान तिवारी को नामित किया गया है। चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुकरणीय सेवा भाव के साथ किया है। इन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।
Previous articleयूजीसी रिफॉर्म के खिलाफ सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, कहा- काला कानून नहीं चलेगा: डॉ. प्रभात विक्रम
Next articleगणतंत्र दिवस पर निकली 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति में सराबोर हुई बाजार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?