42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आंदोलित अधिवक्ताओं ने फूंका अधिकारियों का पुतला 

आंदोलित अधिवक्ताओं ने फूंका अधिकारियों का पुतला 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                  हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की घटना को लेकर अधिवक्ताआ आंदोलित हैं। मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश व पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंककर परिसर में चक्रमण कर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। छह सितंबर को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
अधिवक्ताओं की मांग है कि हापुड़ के डीएम व एसपी का स्थानांतरण किया जाए। लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो, वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस हों, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो, घायल वकीलों को मुआवजा दिलाया जाए। मंगलवार को अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय व मंत्री अनिल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुतला फूंका व विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुभाष यादव, अनिल सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, शरदेंदु चतुर्वेदी, अजीत सिंह, अश्वनी मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, ध्यान चंद ओझा, प्रभात मिश्रा राजकुमार यादव, संदीप यादव, हंसराज चौधरी, अरविंद सिंह, घनश्याम ओझा, सुजीत निषाद आदि मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400541
Total Visitors
987
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This