30.1 C
Delhi
Wednesday, September 17, 2025

आखिरकार… आजमगढ़ से फरिहा शिफ्ट हुआ रेलवे मालगोदाम 

आखिरकार… आजमगढ़ से फरिहा शिफ्ट हुआ रेलवे मालगोदाम 

# फिरोजपुर डिवीजन से आये 41 वैगन माल हुए अनलोड 

रानी की सराय।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
             आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश काल में बने माल गोदाम को आखिरकार फरिहा में शिफ्ट कर दिया गया। फरिहा में माल गोदाम शिफ्ट होने के बाद पहली बार फिरोजपुर डिवीजन से लोडेड 41 वैगन माल आए। जिसे अनलोड करने का काम किया गया। उधर इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी नजर आई।
जनपद के पल्हनी स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन के आस-पास बढ़ती आबादी को देखते हुए वातावरण को शुद्ध रखने के लिए रेलवे विभाग ने मालगोदाम को स्थानांतरण का निर्णय लिया गया था। काफी समय से इसे शिफ्ट करने की कवायद हो रही थी। पहले इसे रानी की सराय में शिफ्ट करने का प्रयास किया गया लेकिन वहां चोरी होने के कारण वहां नहीं बनाया गया। जबकि पल्हनी रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम अंग्रेजों के शासन काल में बना था। जिसे फरिहा में शिफ्ट कर दिया गया है। निश्चित रूप से इस क्षेत्र का विकास होगा। माल गोदाम बनने और शाहगंज गोरखपुर रेलवे लाइन शुरू हो जाने से यहां के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। यहां के लोगों की यात्रा सुगम होने के साथ-साथ लोगों की आय में भी वृद्धि होगी। निश्चित रूप से यह जिले की जनता के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This