20.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

आजमगढ़ और बलिया में भाजपा ने बागियों को किया निष्कासित 

आजमगढ़ और बलिया में भाजपा ने बागियों को किया निष्कासित 

आजमगढ़।
तहलका 24×7
                   नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समीकरण खराब करने वाले बागियों पर अब पार्टी ने सख्त रूख अपनाया है। आजमगढ़ और बलिया जिले में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरने वालों को शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन पर छह वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के परामर्श से सात लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया। निष्कासित किए गए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नगर पंचायत जहानागंज से आनंद गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता (क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र), नगर पंचायत जहानागंज विमल गुप्ता पुत्र मार्कंडेय गुप्ता (पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक), नगर पंचायत जहानागंज से प्रिया गुप्ता पुत्री ताड़कनाथ गुप्ता (कार्यकर्ता), नगर पंचायत महाराजगंज से मीना जायसवाल, नगर पंचायत महाराजगंज से विशाल जायसवाल, नगर पंचायत जीयनपुर से आलोक चौरसिया पुत्र कमलेश चौरसिया (मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा) और नगर पंचायत जीयनपुर से राजेश चौहान पुत्र तिलकू चौहान (वरिष्ठ कार्यकर्ता) शामिल हैं।

# बलिया में भी 10 से ज्यादा लोग बीजेपी से निष्कासित

बलिया में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि गनेश प्रसाद सोनी नगर पंचायत सिकन्दरपुर, बृज कुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, शशिकलां तिवारी नगर पंचायत चितबड़ागांव, आनन्द कुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, विवेक कुमार राजभर विक्की नगर पंचायत रतसड़कलां, पूनम गुप्ता नगर पंचायत, बांसडीह, राकेश मिश्र नगर पंचायत बांसडीह, राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह “माण्डलू” नगर पंचायत रेवती, बब्लू पाण्डेय नगर पंचायत रेवती, महेश तिवारी, नगर पंचायत रेवती और नीतू सिंह नगर पंचायत सहतवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This