मऊ जिले की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

मऊ जिले की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

# लाइन बाजार थाना क्षेत्र के महंगुपुर में हुई वारदात, एक आरोपी फरार

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के महंगुपुर गांव में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता मऊ जनपद की निवासी है।
उसकी सोशल मीडिया चैटिंग के जरिए आरोपियों में से एक युवक से पहचान हुई थी। उसी के बहाने युवती को जौनपुर बुलाया गया, जहां उसे महंगुपुर क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सोमवार को युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतीश मौर्य निवासी बिहरोजपुर थाना जफराबाद, वारिश अली निवासी ताड़तला थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि युवती को तीनों युवक बहला-फुसलाकर मऊ जनपद से जौनपुर लाए थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
Previous article112 दवाओं की बिक्री पर लगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूची
Next articleशराब की दुकान के पास हिस्ट्रीशीटर पर चाकू से हमला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?