42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजमगढ़ : किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

आजमगढ़ : किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

# भाई का आरोप.. बहन के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने थाने से भगाया

कप्तानगंज।
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने बीती रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

किशोरी के भाई का आरोप है कि मेरी बहन के साथ बीती रात गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। थाने में गए तो पुलिस ने भगा दिया। कहा कि रविवार सुबह नौ बजे आना। इसी से आहत होकर मेरी बहन ने सुसाइड नोट लिखा और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिला अस्पताल पर पोस्टमार्टम के लिए बहन का शव लेकर आए भाई ने कहा कि रात में ही यदि पुलिस सक्रिय होती और कार्रवाई करती तो शायद बहन आज जिंदा रहती।

वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण (आजमगढ़) अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि रात में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। सुबह आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइट नोट भी मिला है। लड़की का किसी से संबंध था, जिसके लिए भाई ने उसे डांटा था। इसी के बाद लड़की ने आत्महत्या की है। फिलहाल एक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399958
Total Visitors
948
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This