19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

आजमगढ़ : प्रेमिका के दबाव में करना पड़ा कोर्ट मैरिज

आजमगढ़ : प्रेमिका के दबाव में करना पड़ा कोर्ट मैरिज

# मुंबई की ब्यूटीशियन खोजते हुए पहुंची थी प्रेमी के घर सरायमीर

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी युवक मुंबई की एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। इस बीच उसका एक ब्यूटीशियन से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। मंदिर में शादी के बाद जब कोर्ट मैरिज की बात आई तो वह जून में मुंबई से घर आ गया और फिर वापस नहीं गया। इसके बाद ब्यूटीशियन रविवार को सरायमीर आ धमकी और उसने सरायमीर थाने में न्याय की गुहार लगाई।प्रेमिका के सामने प्रेमी व उसके परिवार को झुकना ही पड़ा। सोमवार को प्रेमी व उसका परिवार शादी को राजी हो गया। मंगलवार को दोनों ने कोर्ट में पहुंच कर विवाह को पंजीकृत करा लिया। 

सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी आकाश यादव मुंबई में नौकरी करता था। वहां उसका कोलाबा की रहने वाली राधिका से प्रेम हो गया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और साथ रहने लगे। युवती ने कोर्ट मैरिज की बात की तो आकाश कुछ दिनों के लिए गांव लौट आया और फिर नहीं गया। कुछ दिनों तक युवती से फोन पर बात करता रहा। बाद में युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। युवती पता लगाते हुए उसके गांव आ धमकी। मामला सरायमीर थाने पर भी पहुंचा तो पंचायत हुई। सोमवार को आकाश व उसके परिजन राधिका से शादी को राजी हो गए। इसके बाद मंगलवार को दोनो जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय पर पहुंच कर कोर्ट मैरेज भी कर दिया। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This