आजमगढ़ : भूमि विवाद में चाचा की गला दबाकर हत्या, दो भतीजे गिरफ्तार
आजमगढ़।
तहलका 24×7
तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली खालसा गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर घर के बाहर सो रहे चाचा की भतीजों ने गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर भतीजों को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया।

भिलौली खालसा गांव निवासी अंतराम यादव (36) दिल्ली में इलेक्ट्रिीशियन का काम करता था। लॉकलाउन के दौरान पिता की मौत होने पर वह घर आया था। पिता की मौत के बाद भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अंतराम घर के बरामदे में सोया था। उसके भाई मेवा लाल के पुत्रों अमरजीत व इंद्रजीत ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। रात में पुलिस को सूचना दी गई। एसओ शत्रुघ्न प्रसाद सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतराम चार पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।









