आजमगढ़ : महिला सिपाही को पति और देवर से जान का खतरा
# थाने में तहरीर देकर महिला सिपाही ने लगाई सुरक्षा की गुहार
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
भदोही जिले में तैनात महिला सिपाही ने अपने पति और देवर से जान का खतरा बताया है। भाई के माध्यम से उसने आजमगढ़ के अहरौला थाने में पति व देवर के खिलाफ तहरीर दी है। कुछ दिनों पूर्व महिला आरक्षी के पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्रक भेज था। तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला सिपाही का विवाह अहरौला क्षेत्र के रहने वाले प्रवेश यादव से हुई थी।शादी के बाद उसने पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी पद पर तैनाती पाई और वर्तमान में वह भदोही जिले में तैनात है।









