15.1 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

आजमगढ़ : सनसनीखेज ! चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या..

आजमगढ़ : सनसनीखेज ! चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या..

# ताबड़तोड़ बरसाईं आठ गोलियां, एक की मौत पर हुई मौत, सात गिरफ्तार

आजमगढ़।
प्रणव वर्मा
तहलका 24×7
             जिले के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर फेटी गांव में चुनावी रंजिश में छह बदमाशों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घर के दरवाजे और खिड़कियां भी गोलियों से छलनी हो गए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव में पंचायत चुनाव के पहले से ही शाहजमा नैय्यर व मोहम्मद अकमल में रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि चुनाव के दौरान शाहजमा नैय्यर ने मो. अकमल पर फायरिंग की थी। इस मामले में शाहजमा नैय्यर जेल में है। अकमल बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसके गार्ड मनोज सिंह निवासी करंडा गाजीपुर का परिचित व्यक्ति बंटी सिंह (45) निवासी केराकत जनपद जौनपुर भी आ गया। अभी वह मनोज सिंह के बारे में पूछ ही रहा था कि दो बाइक से छह बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आठ गोलियां लगने से बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अकमल भागकर घर में घुसा और सोफे के पीछे छिप कर जान बचाई।
इस पर बदमाशों ने घर के दरवाजे व खिड़कियों पर भी फायरिंग की। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण जुटने लगे तो बदमाश फरार हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहजमा उर्फ नैय्यर पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंचे और समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया।
फॉरेसिंक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस लगभग 11 बजे शव कब्जे में ले सकी। इस मामले में महताब की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से रंजिश चल रही है। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7.           ...

More Articles Like This