26 शीशी अवैध देशी शराब संग दो गिरफ्तार

26 शीशी अवैध देशी शराब संग दो गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने 26 शीशी अवैध देशी शराब संग दो विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। आबकारी ऐक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चलान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आदिनाथ पुर गांव में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर वहां पहुंच झोले में लेकर शराब बेच रहे सुभाष यादव निवासी बनुआडीह को हिरासत में ले लिया गया।
उसके पास से 14 शीशी अवैध शराब बरामद की गई। इसी तरह पटैला बाजार से मदनलाल गौतम निवासी कलापुर खेतासराय को हिरासत में लिया गया। उसके झोले से 12 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की गई। दोनों को आबकारी ऐक्ट में निरुद्ध कर चलान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleआईएमए द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हाशिर, जैन व अलीजा रहे अव्वल 
Next articleकॉलेज में गणतंत्र दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?