41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजम खान बनाए गए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

आजम खान बनाए गए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान एडवोकेट का रुतबा बढ़ाते हुए पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। श्री खान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबियों की फेहरिस्त में गिने जाते हैं।
वह जनपद के खुटहन विकासखंड के गभिरन गांव निवासी हैं। समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के साथ-साथ अधिवक्ता भी हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इन्होंने समाजवादी पार्टी से शुरू किया और आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में स्थापित हुए। प्रखर वक्ता के साथ अच्छे नीति निर्धारक भी हैं। श्री खान के राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित होते ही जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का ताता लग गया।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ज़िला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व  विधायक राज नारायन बिंद, केराकत विधायक तूफ़ानी सरोज, जफ़राबाद चेयरमैन डॉ. सरफ़राज़ ख़ान, वरिष्ठ नेता हेसामुद्दीन शाह, ईशा फ़ारूक़ी, ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी, मुन्ना, मन्नान अहमद, गजराज यादव, संजय सरोज, जितेंद्र यादव, रतन साहू, गप्पू मौर्य, अज़ीज़ फ़रीदी, कमाल आज़मी आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399423
Total Visitors
878
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This