42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजादी के अमृत महोत्सव पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

आजादी के अमृत महोत्सव पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

# पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम

खुटहन, जौनपुर।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
                     क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्यालय परिवार द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 7 के सिद्धार्थ तिवारी रहे जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अद्वितीय निबंध लिखा। द्वितीय स्थान पर कक्षा 7 के अजयकान्त गौतम रहे जिन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर उत्कृष्ट निबंध लिखा।
वहीं तृतीय स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर दो छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। कक्षा 6 की आरुषी विश्वकर्मा एवं काजल यादव अपने निबंध लेखन से निर्णायक मंडल को दोनों में से किसी एक को चुनने में विफल कर दिया। इस अवसर पर डॉ सीमा, बादामा यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, मनोरमा गुप्ता, तारा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400123
Total Visitors
967
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This