18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

आज से महंगा हुआ रेल का सफर, नई किराया दरें लागू

आज से महंगा हुआ रेल का सफर, नई किराया दरें लागू

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
             भारतीय रेलवे ने गुरुवार से यात्री ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है। यह वर्ष 2025 की दूसरी किराया वृद्धि है, जिसका असर मुख्य रुप से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की एसी व नॉन-एसी श्रेणियों तथा लंबी दूरी की साधारण यात्राओं पर पड़ेगा।रेल मंत्रालय के अनुसार बढ़ती परिचालन लागत को संतुलित करने के उद्देश्य से यह किराया युक्तिकरण किया गया है।इससे चालू वित्त वर्ष में रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।
नई व्यवस्था के तहत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की एसी और नॉन-एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा। उदाहरण के तौर पर 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर करीब 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे।रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सबअर्बन ट्रेनें, मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) व साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया यथावत रहेगा।
सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में ग्रेडेड बढ़ोतरी के तहत 216 से 750 किलोमीटर की यात्रा पर 5 रुपये, 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये, 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये तथा 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी पर 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यह किराया वृद्धि राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस और हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी संबंधित श्रेणी के अनुसार लागू होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This