34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

आज 110 जगहों पर जलेंगे दशानन के पुतले… 

आज 110 जगहों पर जलेंगे दशानन के पुतले… 

# ऐतिहासिक है शाहगंज और राजा साहब के पोखरे का दशहरा मेला

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           जिले भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार मंगलवार को बढ़े उल्लास से मनाया जाएगा। लोग रावण का पुतला दहनकर विजयादशमी का उत्सव मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिलेभर में वैसे तो 110 जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, मुख्य रूप से एक दर्जन ऐसे स्थान हैं जहां का दशहरा मेला प्रमुख है। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आयोजकों को पुलिस के नियमों का पालन करना होगा।
प्रशासन के पास पंजीकृत 92-93 पंजीकृत ऐसे स्थल हैं जहां रावण जलते हैं। कुल मिलाकर 110 जगहों पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। सबसे ऐतिहासिक रावण दहन शाहगंज के रामलीला मैदान में किया जाता है। यहां का पुतला 70 फीट ऊंचा होता है। इसके अलावा जौनपुर में राजा साहब के पोखरा पर ऐतिहासिक रावण दहन होता है। यहां पर एक साथ तीन रावण के पुतले दहन होते हैं, एक पुतला राजा जौनपुर, दूसरा पंडित जी रामलीला समिति, तीसरा गोसाई जी रामलीला उर्दू बाजार है। तीनों पुतलों को एक साथ जलाया जाएगा। यहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ होती है। इसी तरह सिकरारा खानापट्टी का रावण दहन भी बहुत चर्चित है। इसके अलावा वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, बदलापुर, नौपेड़वा का रावण दहन खास होता है। रावण दहन सूरज ढलते ही किया जाता है।
इस संदर्भ में एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि रावण दहन, भरत-मिलाप आदि कार्यक्रम के समय प्रभावी पुलिस प्रबंध कर यातायात, शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431840
Total Visitors
306
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This