39.7 C
Delhi
Tuesday, June 25, 2024

आपरेशन थियेटर में विवाहिता की मौत

आपरेशन थियेटर में विवाहिता की मौत

# परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने आरोप लगाते हुए किया हंगामा 

# पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी

शाहगंज, जौनपुर।                                  एखलाक खान                                        तहलका 24×7.                                                           नगर के पुरानी बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार की रात आपरेशन कराने आई विवाहिता की आपरेशन थियेटर में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मीर अहमदपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत कनौजिया अपनी पत्नी साधना (35) को बच्चेदानी का आपरेशन कराने के लिए बुधवार की दोपहर नगर के पुरानी बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। रात में करीब नौ बजे चिकित्सक ने साधना को इंजेक्शन लगाकर आपरेशन थियेटर में ले गए। जहां उसकी अचानक मौत हो गई।
मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन व लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आरएसएस ने माना : भाजपा कार्यकर्ताओं के असन्तोष की नींव पर यूपी में उभरा पीडीए

आरएसएस ने माना : भाजपा कार्यकर्ताओं के असन्तोष की नींव पर यूपी में उभरा पीडीए नई दिल्ली/लखनऊ।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह  टीम तहलका...

More Articles Like This