19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

आर्केस्ट्रा से 16 देशी और विदेशी लड़कियों का रेस्क्यू, दो संचालक गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा से 16 देशी और विदेशी लड़कियों का रेस्क्यू, दो संचालक गिरफ्तार                              

सारण।
तहलका 24×7
             बिहार में मानवाधिकार आयोग की सक्रियता से स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर बाल शोषण के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। जिसके तहत छापेमारी करके आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली 16 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, साथ ही 2 आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र व पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर महिला थाना द्वारा टीम गठित की गई।
इसके बाद गरखा, अमनौर और दरियापुर में आर्केस्ट्रा की घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जहां से यह सफलता हाथ लगी।बरामद लड़कियों में नेपाल की 3, पश्चिम बंगाल की 11, झारखंड की 1 और असम की 1 लड़की शामिल है। वहीं गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालकों की पहचान धीरज कुमार राय और बाबुदीन साह के रुप में हुई। महिला थाना छपरा में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जारी रही।
मामले में पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर वर्ष 2025 में अब तक सारण जिला अंतर्गत कुल 53 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। साथ ही 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों के खिलाफ  जांच जारी है। छापेमारी के दौरान पता चला कि संचालक आर्केस्टा को लघु उद्योग के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए चला रहे थे। साथ ही मौके से फर्जी पुलिस सत्यापन पत्र भी जब्त किए गए।नाबालिगों को मुक्त कराने में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और चाइल्ड लाइन छपरा की अहम भूमिका रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This