बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

# पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के समीप सोमवार दोपहर बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी रही।
अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के छाछू मुहल्ला निवासी मंजू सोनी (47) पत्नी स्व. दिलीप सोमवार को अपने बेटे प्रियांशु के साथ बाइक पर सवार होकर जौनपुर स्थित रिश्तेदारी जा रही थी, इमरानगंज बाजार के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दिया, जिससे वह बाइक से गिरकर बस की चपेट में आ गई।
जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा प्रियांशु बाल बाल बच गया। घटना के बाद चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है।  मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
Previous articleश्री विश्वनाथ कॉलेज में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजित
Next articleआर्केस्ट्रा से 16 देशी और विदेशी लड़कियों का रेस्क्यू, दो संचालक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?