41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने के दौरान ठंड लगने से किसान की मौत 

आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने के दौरान ठंड लगने से किसान की मौत 

कानपुर। 
आर एस वर्मा
तहलका 24×7 
              कानपुर देहात में सर्द रात में खेतों में खड़ी फसल की रखवाली करने गए किसान की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान आवारा जानवरों से फसल की रखवाली करने गया था। जब वह सुबह को काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा, किसान खेत में मृत हालत में मिला।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील के पाल नगर के रहने वाले 72 वर्षीय रूपराम ने खेत में रबी की फसल बोई थी। फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए रूपराम रात को खेतों की रखवाली करते थे। रूपराम सोमवार को फसल की रखवाली करने पहुंचे। इसके बाद मंगलवार की सुबह काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंचे तो रूपराम मृत हालत में मिले। रूपराम के परिजनों का कहना है कि ठंड की वजह से रूपराम की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का कहना है घटना के बाद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनकी सुध लेने नहीं आया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398730
Total Visitors
764
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This