16.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

ईश्वर एक है, चाहे अल्लाह  कहो या राम : पंकज महराज

ईश्वर एक है, चाहे अल्लाह  कहो या राम : पंकज महराज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            जय गुरुदेव धर्म प्रचारक मथुरा के संस्थाध्यक्ष पंकज महराज ने कहा कि ईश्वर एक है। उसे अल्लाह कहो, गाड कहो, चाहे राम के रुप में मानों, लेकिन सभी रुपों में एक ही परमशक्ति विद्यमान है। जो पूरे संसार को चला रही है। यही वह अदृश्य शक्ति है जो हमारे हृदय में निवास करती हैं। हमें गलत रास्ते पर जाने से रोकती रहती है।उक्त बातें उन्होंने सोमवार को ग्राम विकास इंटर कालेज में आयोजित सत्संग में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज मंदिर, मस्जिद, गुरद्वारों आदि पवित्र धार्मिक स्थलों को लेकर मानव अज्ञानता में जो एक दूसरे धर्मों का विरोध कर रहा है। यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। ऐसा करने वाला पाप का भागीदार बन रहा है। इन तुच्छ विचारों से ऊपर उठने के लिए एक मात्र माध्यम गुरु है। उन्होंने कहा कि जीते जी स्वर्ग का सुख लेना चाहते हैं तो काम, क्रोध, मद, मोह और लोभ को गुरु के चरणों में अर्पित कर सब अच्छा बुरा उन्हीं पर छोड़ दें। अवश्य ही ईहलोक से मुक्ति मिल जायेगी।
सत्संग प्रारंभ से पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, राना यादव, राहुल यादव आदि ने पुष्पहार पहनाकर आशीष लिया। इस मौके पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, डॉ. रमेश चंद्र यादव, नरेन्द्र यादव सर्प मित्र, बाबूराम यादव, बालेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान वाराणसी। तहलका 24x7               पूर्वांचल...

More Articles Like This