सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टेढ़वा पुल के पास अपाचे बाइक सवार वाराणसी से जौनपुर जा रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन से हुई जोरदार टक्कर में मौत हो गई।बताया जाता है कि युवक वाराणसी में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।मृतकों की पहचान अमन सिंह (27) पुत्र मुरारी सिंह व प्रीतम सिंह (20) पुत्र शीतल सिंह निवासी ग्राम बैजापुर थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर के रुप में हुई।
घटना बीती रात 12:40 बजे की है।सूचना पर पहुंचे बाबतपुर चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह व इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस उन्हें शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमन सिंह तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर व प्रीतम सिंह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था।पुलिस मामले की जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना को अंजाम देने वाले चालक और वाहन की तलाश में जुटी रही। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया।
Previous articleकफ सिरप कांड से हड़कंप, आरोपियों पर गंभीर धारा लगाने की तैयारी में जुटी पुलिस
Next articleलोहे की खिड़की से दबकर बालक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?