31.1 C
Delhi
Tuesday, September 23, 2025

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल से लेकर कारागार तक का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल से लेकर कारागार तक का किया निरीक्षण

जौनपुर।
तहलका 24×7
              उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, विधायक रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखते हुए कार्यदायी संस्था को टाइल्स की फिनिशिंग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मतापुर मलिन बस्ती का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और बच्चों में चॉकलेट वितरित की। कहा सरकार की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और दवा वितरण कक्ष की स्थिति देखी तथा मरीजों से संवाद कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। सीएमएस को निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छा व्यवहार कर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहें।
निर्माणाधीन कारागार का निरीक्षण कर उप मुख्यमंत्री ने कार्य प्रगति और सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने चंदन का पौधा भी रोपित किया और श्रमिकों से मिलकर उन्हें फल वितरित किए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कन्या सहायता योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 55-55 हजार रुपये की धनराशि, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत एक लाभार्थी को 2.25 लाख रुपये का चेक और अन्य श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी को श्रमिकों के लिए एक सप्ताह के भीतर शौचालय निर्माण कराने का निर्देश भी दिया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              ...

More Articles Like This