39.7 C
Delhi
Tuesday, June 25, 2024

एक अपील, एक निवेदन, आप सभी से प्रार्थना के साथ 

एक अपील, एक निवेदन, आप सभी से प्रार्थना के साथ 

जौनपुर। 
एखलाक खान 
समाचार सम्पादक 
तहलका 24×7 
                  तहलका परिवार यानी तहलका 24×7 और तहलका संवाद द्विभाषी साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्मानित पाठकों, आप सभी को सादर अभिवादन ।
भारतवंशी परिवार का छोटा सा सदस्य हूं। हमारा देश पर्व और त्योहारों के नाम से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाला देश है।
यहां हर दिन होली, दिवाली, दशहरा, ईद, बकरा ईद, पोंगल, क्रिसमस, पंचमी, रमजान, मोहर्रम आदि त्योहारों के अलावा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, पटेल जयंती जैसे महापुरुषों की जयंती और परिनिर्वाण दिवस पर हम सब एक होते हैं, लेकिन कुछ भाई हमारे राष्ट्र के सबसे बड़े पर्व लोकतंत्र के पर्व को अवकाश समझते हैं। जबकि हमारा लोकतंत्र का पर्व सही मायने में और सभी त्योहारों से भी बड़ा त्योहार है।
प्रिय देशवासियों, आपसे करबद्ध प्रार्थना के साथ, एक अपील के साथ आपको सौगंध है, 25 मई को अपने घर से पूरे परिवार के साथ निकलें और सीधे अपने बूथ पर पहुंचे। संविधान में दिए अपने अधिकार का सदुपयोग करते हुए अपने बहुमूल्य वोट को एक अच्छे प्रत्याशी देकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण का हिस्सा बनें।
याद रखें : लोकतंत्र के इस महापर्व को अवकाश और मस्ती में खर्च करने का परिणाम हमारी और आपकी आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। कृपया अपनी नस्लों के लिए हम सभी मतदान का संकल्प लें, जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो और उत्तम राष्ट्र का निर्माण हो सके।
25 मई लोकतंत्र के महापर्व पर आपका मतदान जरूरी है, अनिवार्य है, प्रार्थनीय है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आरएसएस ने माना : भाजपा कार्यकर्ताओं के असन्तोष की नींव पर यूपी में उभरा पीडीए

आरएसएस ने माना : भाजपा कार्यकर्ताओं के असन्तोष की नींव पर यूपी में उभरा पीडीए नई दिल्ली/लखनऊ।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह  टीम तहलका...

More Articles Like This