18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

एसपी के आदेश पर दुराचार के प्रयास का केस दर्ज

एसपी के आदेश पर दुराचार के प्रयास का केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग संग दुराचार के प्रयास के मामले में घटना के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
गांव निवासी नाबालिग की मां ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गत 3 दिसंबर की रात कमरे में सोयी हुई थी। उसी कमरे में उसके दो भाई भी सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे गांव के ही शुभम यादव चुपके से कमरे में घुसकर बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर भाइयों की नींद खुल गई।
वे उसे पकड़ने को लपके तो शुभम धमकी देते हुए भाग गया। आरोप लगाया कि घटना की नामजद तहरीर थाने पर दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने पर तैनात सिपाही बृजमोहन उसकी तहरीर जेब में रख टालमटोल करते रहे। विवश होकर एसपी से गुहार लगानी पड़ी। तब जाकर कार्रवाई की गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This