31.1 C
Delhi
Tuesday, September 23, 2025

ऐतिहासिक रामलीला का हुआ आगाज़

ऐतिहासिक रामलीला का हुआ आगाज़

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर की प्राचीन एवं गौरवशाली रामलीला का शुभारंभ बुधवार को काफी धूमधाम के साथ किया गया। शुरुआत में श्रीराम दरबार की मनोहारी आरती के बाद वृंदावन से पधारे कलाकारों ने भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश विक्रम सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे।
गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित रामलीला मंच पर आतिशबाजी की जगमगाहट के बीच लीला मंचन का भव्य उद्घाटन हुआ। बड़ी संख्या में एकत्र श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और आरती में भाग लिया। अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। मंचन की शुरुआत आदर्श रासेश्वरी रामलीला मंडली, वृंदावन के कलाकारों ने की। उन्होंने महाराजा दशरथ विराग, वशिष्ठ संवाद, राज्याभिषेक की तैयारी, वशिष्ठ-राम संवाद और देवताओं की स्तुति जैसे प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
साथ ही “जनकपुर उत्सव है भाई, यही जन्मभूमि है श्रीराम की” जैसे मधुर भजनों पर नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा।समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि इस बार की रामलीला 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। एक माह तक नगर में विभिन्न स्थानों पर लीला मंचन, रामरथ नगर भ्रमण व शोभा यात्राओं का आयोजन होगा। दो अक्टूबर को दशहरा मेले में भव्य रामरथ और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा 80 फुट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र होगा।
वहीं तीन अक्टूबर की रात से भरतमिलाप मेला प्रारंभ होगा, जो अगले दिन श्रीराम और भरत मिलन की मनोहारी लीला के साथ सम्पन्न होगा। अंतिम दिन 6 अक्टूबर को शिकार लीला व पुरस्कार वितरण के बाद मंचन का समापन होगा। कार्यक्रम का संचालन फिरतुराम यादव ने किया।
इस अवसर पर जवाहर लाल अग्रहरि, लीला प्रमुख इंदुनाथ पाण्डेय बैजू महाराज, ओमप्रकाश मोदनवाल, कैलाशनाथ जायसवाल, हरखचंद जायसवाल, वीरेंद्र सिंह बंटी, निशाकांत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, ईओ नगर पालिका प्रदीप गिरी, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              ...

More Articles Like This