35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

करण बने मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर बनीं स्वाति

करण बने मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर बनीं स्वाति

ज्ञान के साथ ग्रेडिंग भी जरूरी : कुलपति

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में नवागंतुक सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने नवागंतुकों को आशीर्वचन देकर कहा कि शिक्षा कभी भी बेकार नहीं जाती। विद्यार्थियों को मन लगाकर अपने पाठ्यक्रमों की तैयारी करना चाहिए ताकि आप अच्छे अंक से परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें।
कहा आजकल कंपनियां ज्ञान और अनुभव के साथ आपकी ग्रेडिंग भी देखती हैं। कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य जयसिंह द्वारा प्राणायाम कराया गया जो कि विद्यार्थी जीवन को संतुलित करने में बहुत मददगार साबित होगा। विद्यार्थियों ने कुलपति के सामने गणेश स्तुति का नृत्य पेश किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर करण कुमार एवं मिस फ्रेशर स्वाति पांडे बनीं। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक पूजा सक्सेना, डॉ. राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, विजय बहादुर मौर्य, हेमंत दुबे  उपस्थित थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397046
Total Visitors
419
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This