37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

कागज़ की गड्डी थमा कर महिला का आभूषण ले भागा ठग

कागज़ की गड्डी थमा कर महिला का आभूषण ले भागा ठग

खेतासराय, जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            बृहस्पतिवार दोपहर नगर के चौराहे के समीप महिला को बातों में उलझा कर उसको नोटों के स्थान पर कागज़ की गड्डी थमा कर ठग फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार विमला देवी पत्नी शोभनाथ खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव की निवासी है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे विमला देवी खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जाते समय चौराहे पर एक दूकान से फल ख़रीद रही थी, तभी दो की संख्या में पैदल अज्ञात युवक उससे मिले और बातों में फंसाते हुए सुनसान जगह तक ले गए। यहां महिला उचक्कों की बातों में आकर गले का लाकेट और कान की बाली रुमाल में बंधे कागज़ के टुकड़े के बदले थमा दी। थोड़ी देर बाद उन युवकों के न लौटने पर विमला को अपनी गलती का एहसास हुआ। तब तक दोनों ठग महिला का क़रीब एक लाख रुपया जेवर लेकर फरार हो चुके थे। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। पुलिस भेजकर छानबीन कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कारवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431190
Total Visitors
569
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This