30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

कानपुर में लगा पहला एलपीजी टॉवर हीटर, रोजाना हजारों लोग हो रहे हैं लाभान्वित 

कानपुर में लगा पहला एलपीजी टॉवर हीटर, रोजाना हजारों लोग हो रहे हैं लाभान्वित 

# राहगीरों और फुटपाथ पर रहने वालों को मिलेगी बड़ी राहत 

कानपुर/लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             जबरदस्त ठंड में राहगीरों और फुटपाथ पर जीवन गुजारने वाले वाले लोगों के लिए कानपुर के बेकनगंज स्थित रूपम चौराहे पर शहर का पहला टॉवर हीटर लगाया गया है। यह हीटर एलपीजी से शाम छह से सुबह सात बजे तक जलाया जाता है।नगर निगम की तरफ से अलाव के लिए नियमित लकड़ियां न पहुंचने पर नाजिरबाग वार्ड से क्षेत्रीय पार्षद हाजी सुहेल अहमद ने टॉवर हीटर लगवाया है।
इससे रोजाना करीब दो से तीन हजार लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके चारों तरफ करीब 30 से 35 लोग खड़े होकर गर्माहट ले सकते हैं। सुहेल अहमद ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की थी कि नगर निगम से अलाव के लिए नियमित लकड़ियां नहीं आ रही हैं और आती भी हैं, तो कम होती हैं। इसकी आग तीन से चार घंटे में खत्म हो जाती है। इस पर एलपीजी से चलने वाला यह टॉवर हीटर लगवा दिया है। इसमें एक किलो एलपीजी से दो घंटे हीटर जलता है। इससे शीतलहर में लोगों को राहत मिल रही है। अन्य जगहों पर भी इसे शुरू कराने की योजना है। अभी तक आम लोगों के लिए चौराहे पर लगने वाला यह पहला टॉवर हीटर है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396402
Total Visitors
372
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This