25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

कान्हा को जन्म लेते ही लगा जयघोष घर-घर में बजी बधाइयां 

कान्हा को जन्म लेते ही लगा जयघोष घर-घर में बजी बधाइयां 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के साथ सोमवार की रात 12 बजते ही पूरा जनपद गूंज उठा। हर तरफ नटवर नागर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर हर्ष व उल्लास दिखा। जगह जगह झांकिया सजाई गई थीं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व रासलीला के साथ ही भजन कीर्तन और भक्ति संध्या का भी आयोजन हुआ। पुलिस लाइन के साथ ही थाना परिसरों में भी भव्य सजावट के साथ आकर्षक झांकियां सजाईं गयी।
नगर के अल्फस्टिंगज, मैहर मंदिर, जिला कारागार के बाहर स्थित मंदिर, जग्गनाथ मंदिर, गूलर घाट मंदिर के अलावा सभी थानों, पुलिस चौकियों समेत विभिन्न मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों व घरों में जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। देर रात तक लोग एक जगह से दूसरे जगह आते जाते रहे। भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी धार्मिक आयोजन के अलावा मनमोहक झाकियां सजाई गई।
प्रमुख मंदिरों व घरों में भी आयोजन हुए। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद 16 कलाओं से युक्त बाल रुपधारी भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराने के पश्चात चंदन, सुगंधित इत्र, पुष्प, वस्त्र आदि के अलंकृत करने के बाद आरती उतारी गई। माखन, मिश्री व धनिया, सोंठ मिश्रित सिंघाड़ा की पंजीरी व फल तथा मेवा का भोग लगाया गया। घण्टा, घड़ियाल, शंख ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वातावरण कृष्णमय हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This