छितौना कांड में घायल छोटू राजभर की मौत, 

छितौना कांड में घायल छोटू राजभर की मौत, 

# तीन महीने से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा था जंग

वाराणसी।
तहलका 24×7
               छितौना गांव में तीन महीने पहले हुए विवाद का एक बड़ा मामला फिर सुर्खियों में है। खेत में मवेशी चराने को लेकर पांच जुलाई को हुए झगड़े में गंभीर रुप से घायल छोटू राजभर (45) का गुरुवार देर रात बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। छोटू की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव में 5 जुलाई की सुबह खेत में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जो हिंसक रुप ले लिया। लाठी-डंडे, पथराव और धारदार हथियार से हमला किया गया। झगड़े में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें छोटू राजभर की हालत नाजुक थी। घटना के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सुभासपा नेताओं ने थाने पर दबाव बनाया था। करणी सेना ने भी थाने के अंदर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया था। जिसमें थानाध्यक्ष रविकांत मलिक को लाइन हाजिर किया गया था।
छोटू की मौत पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने शोक व्यक्त किया। अरविंद राजभर ने कहा यह सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है। भाजपा नेता संजय सिंह के भाई दिग्पाल सिंह की तहरीर पर भोला राजभर, सुरेंद्र राजभर, राजेंद्र राजभर, रामाश्रय राजभर, महेंद्र राजभर, राम गुलाम राजभर और एक अज्ञात पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Previous articleरातभर देवी गीतों की गूंज, जागरण ने बांधा समां
Next articleकमरे में खून से लथपथ मिला टीचर का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?