42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            खेतासराय-दीदारगंज मार्ग स्थित भदैला मोड़ के पास शनिवार की दोपहर कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध गम्भीर  रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने कार समेत पकड़ा।
भदैला गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय (65) दोपहर में खेत की सिंचाई करके साइकिल से घर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर सड़क पार करते समय  दीदारगंज की तरफ से आ रही  तेज रफ़्तार कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पहले पीएच वसी सोंधी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला अस्पताल ले जानें पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
अनिल कुमार पाण्डेय अकेले घर पर रहकर खेती किसानी करते थे। पत्नी और दो पुत्रों की मौत काफी पहले ही हो चुकी है। एक विवाहित पुत्री नीलम है।थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया की दुर्घटना मे मृत वृद्ध का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार चालक के विरुद्ध विधिक कारवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400121
Total Visitors
967
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This